Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedशो पीस बना इंडिया मार्का हैंडपम्प पानी के लिए परेशान हो रहे...

शो पीस बना इंडिया मार्का हैंडपम्प पानी के लिए परेशान हो रहे राहगीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सैकड़ो राहगीरों को नही मिला पानी ग्रामीणों द्वारा एडीओ पंचायत शिवपुर को सूचित करने के बावजूद भी नहीं ले रहे संज्ञान । रिबोर के पैसों से जब संबन्धित भरते हैं अपनी जेब तो राहगीरों को कैसे मिलेगा पानी। जहां ग्रीष्म ऋतु गर्मी‌ और उमस भरी भीषण गर्मी में सैकड़ो श्रद्धालु राहगीर करते रहे पानी की तलाश प्यास लगने पर हैंड पम्प चला चला कर थक गये लेकिन बूंद भर भी नहीं निकला पानी तीन दिनों पूर्व एडीओ पंचायत शिवपुर से संपर्क कर बताया गया था कि रामपुर चौराहे पर एक ही इंडियामार्का हैंडपंप लगा है जिसमें से पानी नहीं आ रहा है। चूँकि रामपुर चौराहा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर जाने का मुख्य मार्ग है जिससे बैसाखी अमावस्या के उपलक्ष्य में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां से गुजरेंगे और उन्हें पानी की समस्याओं से न जूझना पड़े इसलिए अमावस्या से पूर्व ही हैंडपंप को सही करवा दीजिए किंतु सम्बन्धितों को तो रिबोर के पैसों से सिर्फ अपनी जेब ही भरनी आती है। चौराहे पर गन्ना तौल केन्द्र पर लगे पेड़ों की छाया में हजारों राहगीर गर्मी से निजात पाने के लिये बैठे रहते हैं। वहीं पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप को राहगीर चलाते-चलाते थक गये किंतु एक भी बूंद पानी नहीं निकला जिससे सैकड़ो लोग प्यास से व्याकुल होकर बिना प्यास बुझाये ही वहां से चले गये। ग्रामीणों ने बताया है कि हैंड पंप से पानी नहीं आ रहा है।इसमें सिर्फ तीन पाइप ही बचे हैं। जब भी कोई रिपोर्ट करने आता है तो एक दो पाइप लेकर चला जाता है ऐसे में बींस साल गर्मी में पानी के अभाव में लोग व्याकुल दिखाई पड़े।एक ओर डबल इंजन सरकार बिजली पानी कि समुचित व्यवस्था करने हेतु करोड़ों का बजट दे रही है तो वहीं रिबोर के पैसों को अपनी अमानत समझकर जेब में रखकर मजे करते हैं जबकि गरीब जनता पानी के लिये तरसती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments