इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का धूमधाम से किया स्वागत

कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत,उमड़ी भीड़
भाजपा के झूठ से देश की आम जनता हो गई है परेशान – अखिलेश प्रताप सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर अखिलेश प्रताप सिंह को कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में स्वागत सभा कार्यक्रम का आयोजन कर गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से लादकर भारी भीड़ के साथ जोरदार स्वागत कर अपने ताकत का एहसास कराया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के झूठ से देश की आम जनता परेशान हो गई है। देवरिया संसदीय क्षेत्र के लोगों को केवल कोरा आश्वासन दिया गया। इस क्षेत्र की चीनी मिलों का चलाने का वादा भी पूरा नहीं हो सका। रिंग रोड बनने का काम अब तक शुरू नही हो सका।क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई हैं।सरकारी अस्पताल केवल रेफरल अस्पताल बन कर रह गए हैं इनमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो देवरिया जिले व संसदीय क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करूंगा। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि विकास पुरुष अखिलेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र में विधायक रहते हुए बेहतर सड़को व पुल का जाल बिछाकर साबित कर दिया कि इस बार इसी मिट्टी का बेटा आपका आशीर्वाद प्राप्त करेगा। गोरखपुर से देवरिया होते हुए सलेमपुर का फोरलेन सड़क इनके प्रयास से ही स्वीकृति हुआ जो अब बनकर तैयार हो गया है।भाजपा ने केवल देश के बेरोजगार ,नौजवान किसान,छोटे व मध्यम व्यापारियों को धोखा देने का काम किया है। कार्यक्रम को पुर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेंद्र सिंह राकेश,धर्मेन्द्र सिंह, शहला अहरारी,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद श्रीवास्तव,दीनानाथ भारती, आनन्द देव गिरि चुन्नु,जयदीप त्रिपाठी,वरुण राय, शाकिर हुसैन,जुलेखा खातून,डॉ धर्मेन्द पांडेय, दीनदयाल यादव, आलोक त्रिपाठी राजन,नीलेश त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी,नौशाद रजा,नागेन्द्र शुक्ल, गोविंद मिश्र, बदरे आलम,आसमा खातून, उपेन्द्र कुमार, अशोक गौंड, नौशाद खान एपी,भरत मणि त्रिपाठी,मानवेंद्र तिवारी, जेपी यादव,सत्यम पांडेय,धनंजय पांडेय,सुहैल अंसारी,कैलाश तिवारी, बृजेश सिंह, प्रेमलाल भारती, अवधेश यादव, दीपू सिंह,धर्मबीर भारती,विवेक मिश्र, ऋषभ शुक्ल, अंकुर भारती,हरिश्चंद्र सिंह, सोहन मिश्र ,पन्नालाल पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

8 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

13 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

22 minutes ago

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

2 hours ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

2 hours ago