प्रतिकूल परिस्थिति में डायल करें टोल फ्री 1090 व 1098 नंबर
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) बच्चों के साथ शारीरिक, मानसिक, यौनिक अथवा भावनात्मक स्तर पर किया जाने वाला दुर्व्यवहार बाल दुर्व्यवहार कहलाता है। अक्सर इसमें शामिल व्यक्ति हमारे आस-पास के रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी होते हैं, जिनकी हरकतों से उनके कृत्य का पता लगाना कठिन होता है।
यह बातें सोमवार को इंडिया अगेंस्ट चाइल्ड एब्यूज अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत दुदही के रकबा दुलमापट्टी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए, आयोजक व आइना आर्गेनाइजेशन के वालेंटियर अर्जुन कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि बाल दुर्व्यवहार बच्चों के मानस पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बच्चों को सही गलत में फर्क और समाज की पहचान करने की बात बताई। किसी प्रतिकूल परिस्थिति में टोल फ्री 1090 व 1098 नंबर डायल करने को प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…