डीडीयू के गोद लिए गांवों के चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्यपाल एवं राज्य विश्विद्यालयों की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गए पाँच गाँवों में स्थित स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। विभिन्न कक्षा समूहों में विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता रामनगर करजहा, ककराखोर, जंगल अख़लासकवर, बालापार और बैजनाथपुर जो क्रमश: पिपराइच , पिपरौली और चरगावां ब्लॉक में स्थित हैं। विभिन्न कक्षा समूहों के छात्र- छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की और अति उत्साहित दिखे। छात्र-छात्राओं के मध्य इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का जोश दिखा। क्योंकि अव्वल आने वाले को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार पाने और उनसे मिलने की प्रबल इच्छा है ।
छात्र-छात्राओं ने अत्यंत सुंदर और रंगीन चित्र बनाए। जिनका विषय पृथ्वी बचाओ, मेरा गाँव, मेरा पसंदीदा त्योहार, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि थे ।
यह आयोजन प्राइमरी, हायर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूलों के मध्य कक्षा तीन से पाँच , छ: से आठ, नौ से दस तथा ग्यारह से बारह के चार कक्षा समूहों में बाटकर इनमें भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता कराया जायेगा। इन गाँव- ब्लॉकों से हर समूह के हर प्रतियोगता के दो उत्कृष्ट छात्र- छात्राओं को प्रतियोगता के दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय में आकर आपस में प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इसके पश्चात इन तीनों प्रतियोगिता के हर कक्षा समूह के दो सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा को राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा तथा इनकी कृतियों का प्रदर्शन भी महामहिम के समक्ष होगा। यह प्रतियोगिताएँ सप्ताह भर में पूर्ण करा ली जायेंगी।
कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन स्तर पर डीपीओ, बीएसए, डीएसओआई के सहयोग के साथ- साथ डॉ. रीना सिंह और डॉ. विनय मल्ल का सहयोग लगातार मिल रहा है।
कुलपति प्रो पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराये जा रहे इस अंतर आगनवाड़ी प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालय प्रतियोगिता के सुचारूँ संचालन के लिए प्रो. दिव्या सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

5 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago