तारघर के मैदान में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा के तारघर मैदान में 488 करोड़ रूपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया व प्रबुद्धजन सम्मेलन को अपने संबोधन से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री के सम्मेलन स्थल पर प्रवेश करते ही समूचा प्रांगण भारत माता की जय, जय श्री राम और बंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। सम्मेलन में आई जनता ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर सर्व प्रथम मुख्यमंत्री ने प्रांगण में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया व जानकारी प्राप्त की, , इस दौरान मुख्यमंत्री ने 03 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की।इसके बाद मुख्यमंत्री प्रबुद्धजन सम्मेलन के मंच पर पहुंचे, मंच पर पहुंचते ही समस्त प्रांगण जयघोष से गूंज उठा। मंच पर सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया, आगरा के महापौर नवीन जैन के द्वारा स्वागत संबोधन किया गया, तत्पश्चात शहर के 10 गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया, तत्पश्चात मुख्य मंच पर लगी एलईडी से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनता ने बड़े चाव के साथ देखा। राजेश गोयल, अध्यक्ष ऑल इंडिया कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन ने सम्मेलन को संबोधित किया, तत्पश्चात पुनः मिशन शक्ति पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई, उसके बाद शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 शिवानी चतुर्वेदी ने अपना संबोधन दिया, शहर के गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन के बाद सम्मेलन को उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, बताया जाता है कि ताजमहल जब बना था तब निर्माण करने वाले मजदूरों के हाथ काट दिए थे, लेकिन आज ताजमहल ने शहर से सभी उद्योग उजाड़ दिए, क्योंकि टीटीजेड से सभी उद्योग बुरी तरह बरबाद हो गए, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में नई आईटी नीति बन रही है, जिसमें आगरा परिक्षेत्र को विशेष वरीयता मिलने जा रही है, जिससे प्रदूषण रहित आईटी आधारित उद्योग आगरा में बड़ी संख्या में लगेंगे, आईटी नीति निर्माण में आगरा क्षेत्र को विशेष वरीयता देने हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को मंत्री एस0पी0 सिंह बघेल व बेबीरानी मौर्य ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने मंच पर ही जनपद के 05 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को अपने हाथ से चाबी सौंपी, पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को चेक वितरण किया, ओडीओपी योजना के भी 05 लाभार्थियों को चेक सौंपा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने, अपने कर कमलों द्वारा आगरा जनपद की विकास परियोजनाओं का मंच से ही बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। लोकार्पण करते ही सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट व जयघोषों से भर गया। आजादी के अमृत महोत्सव के इस काल में वैश्विक मंच पर भारत का धमाकेदार उदय हुआ है, ब्रिटेन जिसने हम पर लगभग 200 वर्ष शासन किया, को पछाड़कर आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, यहीं नहीं प्रधानमंत्री के प्रयासों से दुनियां की सबसे बड़ी 20 अर्थव्यवस्था वाले देशों का नेतृत्व भारत करेगा, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ये देश के लिए बड़ी गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा 2017 से पहले सबसे गन्दे शहरों में जाना जाता था और प्रदूषण का भी केन्द्र था, जिससे सुप्रीम कोर्ट को भी दखल देना पड़ा था। लगातार 05 वर्षों के निरंतर प्रयास से आगरा विकास की ओर अग्रसारित है और स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आगरा में मेट्रो का कार्य प्रगति पर है, अगले वर्ष तक शीघ्र ही संचालित किया जायेगा। आगरा एक नये भव्य पहचान के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा जनपद में यमुना को प्रदूषण मुक्त कर अविरल, निर्मल और स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है, आगरा एक ऐतिहासिक, स्मार्ट सिटी, औद्योगिक सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। व्यापारी अपना व्यापार करना व आगे बढ़ाना चाहता है, उसको भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में सभी व्यापारियों और औद्योगिक व्यवसायियों, प्रबुद्धजनों तथा जनमानस के लिये योजनाओं को पोर्टल के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से आगरा ने “एक जनपद-एक उत्पाद“ में अपना स्थान बनाया है और देश में प्रदेश सरकार ने उत्तम वातावरण दिया है, पहले आगरा में माफियाओं ने व्यापारियों, किसानों और आमजनमानस का जीना दुष्वार कर रखा था, अब उन अपराधियों का पुलिस ने जीना दुष्वार कर रखा है, अब अपराधी अपने गले में तख्ती लटकार घूमते हैं
उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा में बम्पर मतदान किया था, इसके लिये मैं आभार, अभिनन्दन व धन्यवाद व्यक्त करता हॅू।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

2 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago