महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय महिला महाविद्यालय मझौली राज सलेमपुर देवरिया में वार्षिक कीडा समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० हरीश कुमार रहे। कीडा प्रभारी डॉ० योगेन्द्र सिंह के देख रेख में कीड़ा समारोह का प्रथम दिवस सम्पन हुआ कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ० जर्नादन झा ने किया। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्रीड़ा समारोह महाविद्यालय के लिए पर्व की तरह होता है खेल कुद से जहाँ एक तरफ अनुशासन रहता है वही दूसरी तरफ व्यक्ति को नियमो मे रहना शिखाता है जीवन मे अगर स्वस्थ एवं जागरूक
रहना है तो खेल कुद को अपने जीवन का अंग बनाना होगा। भारत खेल के क्षेत्र में अब दुनिया के शीर्ष देशो के साथ बराबरी कर रहा है ओलम्पिक को जीत रहा है। कीडा प्रभारी ने कहा कि खेलने से व्यक्ति के अन्दर धैर्य और साहस का विकास होता है सामूहिक सदभाव और भाईचारा की भावना
बढती है। कार्यकर्म का शुरूआत छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथि का स्वागत एवं स्वागत गीत के बाद प्रतियोगिताऐ आरम्भ हुई। आज कुल चार प्रतियोगिताएं हुई जिसमे जैबलिन थ्रो · लम्बी कुद डिस्कस थ्रो एंव गोला प्रक्षेप सम्पन हुई जिसमे लगभग 100 छात्राओ ने भाग लिया और हर प्रतियोगिताओ मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई। और कार्यकर्म का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

1 hour ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

3 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

16 hours ago