तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में रविवार की रात पुलिस व 25 हजार रुपये के इनाम घोषित बाइक सवार अपराधी में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा, तीन जिंदा व एक दगा कारतूस बरामद हुए,बाइक चोरी की निकली। घायल अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती करा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।एसपी धवल जायसवाल द्वारा अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार सिंह कांस्टेबिल वरुण यादव, विनीत सिंह, आनंद कुमार व विशुनपुरा एसएचओ रामसहाय चौहान हेड कांस्टेबिल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबिल रत्नाकर सिंह व सुपर सर्जन बिंद संयुक्त गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली पडरौना थानाक्षेत्र के बसहिया बनवीर पुर निवासी व पच्चीस हजार रुपये इनाम घोषित अपराधी तमकुहीरोड-कसया मार्ग पर जा रहा है। पुलिस टीम राजापाकड़ पुलिस बूथ के सामने सड़क पर घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। तभी तमकुहीरोड की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार उक्त अपराधी आता दिखा। पुलिस की घेराबंदी देख बाइक वापस मोड़ भागने लगा, पुलिस ने पीछा किया तो वह जमुआन पुल से नहर की पटरी पर भागने लगा, सपही टड़वा गांव मे नहर के किनारे जिन्न बाबा के स्थान के समीप पुलिस से घिरा देख बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी शिनाख्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया बनवीरपुर निवासी आलमगीर पुत्र रहमुद्दीन के रुप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा व एक दगा कारतूस तथा चोरी की 125 की पल्सर बाइक बरामद हुई। बदमाश पर तुर्कपट्टी थाने में दो, विशुनपुरा थाने में दो व पडरौना कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। घायल अपराधी को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…