महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। गणेश चतुर्दशी, बारावफात सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबके लिए यह हर्ष और गौरव का विषय है कि महराजगंज में सभी धर्मों व पंथों के त्यौहार अत्यंत शांतिपूर्वक और भाई-चारे के साथ संपन्न होते हैं। जनपद का इतिहास अपवादों को छोड़कर शांतिपूर्ण ही रहा है। हम सबको पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्यौहार भी सकुशल और प्रेम व सौहार्द के साथ सम्पन्न होंगे।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बारावफात और गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस अथवा अन्य किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन की जानकारी पुलिस और प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं। किसी पक्ष को आपत्ति की स्थिति में स्वयं कोई निर्णय करने के बजाय अनिवार्य रूप से पुलिस–प्रशासन को अवगत कराएं। विवाद का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कोई भी आयोजन प्रशासन की पूर्व अनुमति से ही करें। पारंपरिक आयोजन के संदर्भ में भी आयोजन समिति, जुलूस की तिथि, स्थान,अनुमानित लोगों की संख्या आदि का पूर्ण विवरण एसडीएम अथवा संबंधित थाने में उपलब्ध करा दें।उन्होंने कहा कि जुलूस में अधिकतम दो लाउड स्पीकर का ही इस्तेमाल करें। इससे अधिक लाउड स्पीकर के प्रयोग पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने आयोजन स्थलों पर साफ–सफाई, पेयजल, अग्निशमन, मार्गों की सफाई आदि हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन वाले मार्गों में विद्युत तारों को व्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। प्रतिमा विसर्जन हेतु चिन्हित घाटों की साफ–सफाई का भी निर्देश दिया।त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।
पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाई-चारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीजे आदि के इस्तेमाल के दौरान ध्वनि तीव्रता को निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोजक प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके, अन्यथा उनकी भी जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के गणमान्य लोगों का बराबर सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाई-चारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम,सीओ,ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांत लोग उपस्थित रहें।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…