संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रामोत्सव-2024 के चौथे दिन जनपद के समस्त प्रमुख मंदिरों में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा।
उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी। जिसके क्रम आज जनपद के 09 ब्लाकों के विभिन्न मंदिरों में अधिक से अधिक लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में जनपद के सभी 09 विकास खण्डो के विभिन्न मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकास खण्डवार समिति का भी गठन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…