नान इंटरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित ट्रेनों को किया गया निरस्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत औंड़िहार स्टेशन यार्ड के नॉन-इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में, गाड़ियों के अत्यधिक संचलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को निरस्त किया गया है। निरस्त की गई गाड़िया इस प्रकार है,
औंड़िहार से 29, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05143 औंड़िहार-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वही जौनपुर से 29, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05144 जौनपुर-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।जबकि
औंड़िहार से 30 जून एवं 01 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05133 औंड़िहार-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
जौनपुर से 30 जून एवं 01 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05134 जौनपुर-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा
वाराणसी सिटी से 29 जून से 01 जुलाई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
आजमगढ़ से 30 जून से 02 जुलाई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मऊ से 29 एवं 30 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग से 30 जून एवं 01 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा सूचित किया गया कि अपरिहार्य कारणों से 30 जून, 2023 को गोंडा से प्रस्थान करने वाली 05376 गोंडा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago