मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पाने वाले मेधावियो को डीएम / जनप्रतिनिधियों ने मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर कियाब सम्मानित

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों के उत्साहवर्धन एवं सम्मान के लिए जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।
इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी , विधायक गैंसड़ी उपस्थित रहें।

इस अवसर पर हाइस्कूल / इंटरमीडिएट में जनपद में टॉप करने वाले मेधावियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना।

कार्यक्रम में हाइस्कूल में टॉप करने वाले 12 मेधावी छात्र/छात्राओं , इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 15 मेधावी छात्र/ छात्राओं को डीएम
द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी मेधावियों को 21 हजार का चेक , टैबलेट सौंपा । चेक एवं टैबलेट पाकर सभी मेधावियों के चेहरे खुशी से झूम उठें।

इस अवसर पर डीएम ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। कठिन मेहनत एवं लगन से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
सभी मेधावी ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहे एवं भविष्य में मनचाहे क्षेत्र में सफलता प्राप्त करे।
सरकार द्वारा मेधावियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी मेधावी कठिन मेहनत एवं लगन से अपने माता पिता, जिला , प्रदेश, देश का नाम रोशन करें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मार्य , डीआईओएस गोविंद राम, चंदन पांडे ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी , विभिन्न इंटर कॉलेज के शिक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

8 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

18 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

19 hours ago