लाख कोशिस के वावजूद भी विधुत विभाग में सुधार नही

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सरकार चाहे जितना कोशिश कर ले किंतु बिजली विभाग अपने जिद पर अड़ा हुआ है।
शुक्रवार रात से प्रारंभ हुई पहली मानसूनी बारिश से बिजली आपूर्ति गुल हो गई जो ख़बर लिखे जाने तक बहाल नही हो सकी।
विकास खण्ड उतरौला क्षेत्र अन्तर्गत बिद्दुत उप केन्द्र उतरौला का महुआ फीडर की स्थिति जो पहले हुआ करती थी उसी स्थिति पर आज भी बनी हुई है। जरा सी बारिश की बूंदे और हवाएं चलने लगीं तो बिजली गुल होना आम बात है। अब दावा किया जाता है 18 घंटे आपूर्ती की किंतु शाम होते ही बिजली का लुका छिपी का खेल प्रारंभ होकर 11 लगभग 11 बजे के बाद भी सुचारू रूप से संचलित हो पाती है कभी कभी तो पूरी रात ही लोगों को इंतजार करना पड़ता है। वैसे सरकार कोई भी हो बिजली विभाग पर किसी का कोई दबाव नहीं होता इसकी बानगी सरकारी नंबरों पर फ़ोन लगाकर देखा जा सकता है। क्योंकि कितना भी कोशिश कर ले आफिस का फ़ोन नही उठ सकता। उपभोकता मनी राम बताते हैं कि कई बार 7380981033 पर फ़ोन किया घंटी बजती रहती हैं किंतू कोई भी फोन रात में नही उठता। भुदकुंदा, शिकरा, बभनी बुजुर्ग, तिलखी बढ़या, देवारिया अर्जून, हरकिशन, महुआ धनी, सुरहिया देवर, मटियारियाँ समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति रात से ही बाधित है। वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार, अब्दुल मन्नान, नूर अहमद, राधे श्याम यादव, आदी ने बिजली आपूर्ति की मांग सासन प्रशासन से किया है। अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी से ब्रेक डाउन हो गया है रात से ही लगे हुए हैं कुछ देर बाद आपूर्ती बहाल हो जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

6 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

9 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

9 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

9 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

10 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

10 hours ago