Categories: Uncategorized

इण्डो-नेपाल अधिकारियों की गोष्ठी में डीएम ने मेहमान अधिकारियों को दिया कुम्भ का न्यौता

राष्ट्र नेपाल के बाके जिला पुलिस अधीक्षक बमल दांगी व उप पुलिस अधीक्षक डी आर भण्डारी एवं बर्दिया पुलिस अधीक्षक केदार खनल जिला अधिकारी रूद्र देवी शर्मा भी उपस्थित रही

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ मेला तथा आगामी गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में भारत व नेपाल के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रूपईडीहा के वीडियों कान्फ्रेसिंग हाल में गोष्ठी आयोजित की गयी, बैठक में सर्वप्रथम जिला मजिस्ट्रेट, मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित भारत-नेपाल के अधिकारियों का स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा आगन्तुक अधिकारियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है, जो भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एवं आंतरिक ऊर्जा का प्लेटफार्म है। महाकुम्भ का आयोजन दोनों देशों के लिये महत्वपूर्ण है तथा दोनों देशों के नागरिकों का महाकुम्भ से पुराना सरोकार है इसलिये दोनों देशों के प्रशासनिक तन्त्र का यह परम दायित्व है कि महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिये अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये उक्त आयोजन को सफल बनाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी रखने हेतु अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।
नेपाल राष्ट्र के जनपद बांके के पुलिस अधीक्षक, ए.पी.एफ. 30वीं बटालियन बाके बमल दांगी व उप पुलिस अधीक्षक डी.आर. भण्डारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुये आगामी महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत आपराधिक व अवांछित गतिविधियों को रोकने लिये अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारीयों ने कहा कि महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा बल के माध्यम से सीमा पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। किसी प्रकार की कोई भी अवांछित गतिविधि नहीं होने पायेगी। डिप्टी कमान्डेंट 42वीें बटालियन पार्थ सारथी रॉय द्वारा बैठक में आश्वस्त किया गया कि आगामी महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
मुख्य जिला अधिकारी बांके खगेन्द्र प्रसाद रीजल द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारियों का स्वागत करते हुये आश्वस्त किया गया कि महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत भारत-नेपाल के सुरक्षा बलों के संयुक्त रूप से गश्त कराई जायेगी तथा भारत-नेपाल सीमा पर उत्पन्न होने वाले आन्तरिक मुद्दों को भारत-नेपाल के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण करा लिया जायेगा। मुख्य जिला अधिकारी, बर्दिया रूद्र देवी शर्मा ने कहा कि नेपाल सहित जनपद बर्दिया आगामी महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त दोनों पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिये वांछित सहयोग प्रदान किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक बर्दिया केदार खनल, पुलिस अधीक्षक बर्दिया व ए.पी.एफ. 31वीं बटालियन, बर्दिया चित्रांगत दहाल ने कहा कि सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम हेतु दोनों देशों के सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रूप से गश्त की जा रही है, सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए उपरोक्तानुसार अवांछित गतिविधियों पर नियन्त्रण रखा जा रहा है। आगामी दिवसों में भारत में आयोजित होने वाले महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के अवसर को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। बैठक के दौरान डीएफओ कतर्नियाघाट ने वन्यजीवों की तस्करी व अवैध वन कटान पर प्रभावी अंकुश तथा एआरटीओ ओ.पी. सिंह महाकुम्भ के दृष्टिगत नेपाल सीमा से संचालित होने वाली बसों की वैधता, निर्धारित यात्रियों की संख्या व सुविधा तथा सघन चेंकिग अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
बैठक के अन्त में जिला मजिस्ट्रेट बहराइच मोनिका रानी ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत-नेपाल के नागरिकों के मध्य रोटी-बेटी का सम्बन्ध बना हुआ है। डीएम ने कहा कि महाकुम्भ व गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत एसपी बहराइच द्वारा यह गोष्ठी आहूत की गयी है। महाकुम्भ में नेपाल राष्ट्र से भी अधिकांश नागरिक आतेे हैं। डीएम ने गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य नेपाली नागरिकों को आगामी महाकुम्भ में सम्मिलित होने का निमन्त्रण देते हुये उनको पूर्ण सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया। डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा पर अवांछनीय तत्वों की आवाजाही पर नज़र रखी जाय एवं चेकिंग के दौरान आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाय। डीएम ने सीमा पर स्थित होटल, धर्मशाला व लॉजों में ठहरने वाले व्यक्तियों से पूछ-ताछ, उनके आवागमन के प्रयोजन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनका अभिलेखीकरण करने का सुझाव दिया। बैठक के अन्त अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा फोटो सेशन में शामिल हुए।बैठक में भारत की ओर से जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, कतर्नियाघाट कीर्ति चौधरी, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ नानपारा प्रद्युमन सिंह, एसएसबी 42वीं बटालियन के डिप्टी कमाण्डेण्ट पार्थ सारथी राय, 59वीं के अभिनव कश्यप, 70वीं के सचिन कुमार, कस्टम अधीक्षक रूपईडीहा दिनेश धमीजा, अधीक्षक आईबी के पी.के. श्रीवास्तव, बीओआई आर.ए. सिंह, पीक्यूएस रूपईडीहा के डीसी उपाध्याय, तहसीलदार नानपारा अजय कुमार यादव, एआरटीओ ओपी सिंह, एएसआईओ टी.एन. सिंह, एसआई एलआईयू के राम प्रसाद यादव, निरीक्षक यूपी एटीएस कुलदीप सिंह गौड़ आबकारी निरीक्षक विमल मोहन वर्मा, आरओ रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव, ईओ रूपईडीहा रंग बहादुर सिंह, एसओ रूपईडीहा ददन सिंह, एसओ नवाबगंज सीला यादव एवं नेपाल की ओर से सीडीओ बांक खगेन्द्र प्रसाद रीजल, सीडीओ बर्दिया रूद्र देवी शर्मा, एसपी बर्दिया केदार खनल, एसपी एपीएफ चित्रांगत दहाल 31वीं बटालियन बर्दिया, बिमल दांगी, एसपी एपीएफ 30वीं बटालियन बांके, डीआर भण्डारी डिप्टी एसपी, बांके, प्रदीप भट्टाराई, डिप्टी एसपी एपीएफ नेपाल, उपेन्द्र बहादुर भट्टाराई, इन्स्पेक्टर, नेपाल पुलिस उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

4 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago