हाईटेंशन कंरट की चपेट में आने से युवक हुआ घायल

विद्युत विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ युवक, परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु रतनपुर सीएचसी में कराया भर्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी और सिरसिया मशरकी टोला इमलिहवां के बीच से गुजर रहे हाईटेंशन 11000 हजार विद्युत तार जो जमीन से मात्र चार फिट की उंचाई पर ही मौजूद है जिसे टाईट करने के लिए वहां के किसान सहित आम नागरिक विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से लटक रहे हाईटेंशन के तारों को टाईट कराने की सिफारिश कर चुके हैं। परन्तु जिम्मेदार लटक रहे तारो को टाईट कराना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बताते चलें कि वहां के स्थानीय नागरिकों को जो डर बीते दो वर्ष से सता रहा था आज वही घटना वहां घटित हो गया। सोमवार को उक्त ग्राम पंचायत निवासी नागेन्द्र यादव का 32 वर्षीय पुत्र अतुल यादव इमलिहवां स्थित लटक रहे तारो के पास मौजूद अपने खेत में रोपाई हेतु धान का बेहन पहुंचा कर वापस आ रहा था। तभी उसकी बाइक फिसल कर लटक रहे तारो के नीचे पहुंच गया इस दौरान लटक रहे हाईटेंशन तार उसके सिर मे स्पर्श हो गया और वह जोर से चिल्लाया। इस दौरान वहां खेतों काम कर रहे परिजन दौड़ते हुए घायल अतुल यादव के पास पहुंचे तो लोगों ने देखा की जहां तार टच हुआ है। वहां का बाल जलने के साथ सिर भी काला पड़ गया परिजनों ने घायल अतुल को इलाज हेतु आनन फानन में उसे सीएचसी रतनपुर मे भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना से आहत और जिम्मेदार विद्युत विभाग की लापरवाही से तंग परिजनों ने लटक रहे तारो को टाईट करवाने हेतु मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

12 minutes ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

14 minutes ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

1 hour ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

1 hour ago

लोकसभा में उठा यूपी की चिकित्सा अवसंरचना का मुद्दा

देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

लखनऊ समेत यूपी की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसरों में सघन चेकिंग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने…

1 hour ago