महराजगंज में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का महासंग्राम, बीएसए कार्यालय पर हजारों का प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। टेट (TET) अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को जिले में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे हजारों शिक्षकों ने भाग लिया।

निर्णय वापस लेने की मांग तेज

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, डॉ. त्रिभुवन नारायण गोपाल, मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र और उपेन्द्र पाण्डेय ने किया। वक्ताओं ने टेट अनिवार्यता को शिक्षकों के लिए अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के तीन से चार लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने शिक्षकों से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े – अध्यात्म: जीवन के हर प्रश्न का मौन उत्तर

शिक्षा व्यवस्था में अस्थिरता का आरोप

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार नियमों में बदलाव से शिक्षा व्यवस्था में अस्थिरता पैदा हो रही है। विजय प्रताप पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में लगातार नए प्रयोग लागू किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।

हिसामुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, अखिलेश पाठक और दिनेश कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। दिनेश मणि त्रिपाठी ने टेट अनिवार्यता के विरोध में स्वरचित कविता प्रस्तुत कर आंदोलन को भावनात्मक स्वर दिया।

ज्ञापन सौंपा गया

कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से अग्रेषित करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
धरना-प्रदर्शन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिक्षकों ने एक स्वर में टेट अनिवार्यता वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े – प्लॉट विवाद बना खूनी खेल: बेटे के सिर में कील ठोंकने का सनसनीखेज आरोप

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago