बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस से संपन्न हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम द्वारा जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं कतिपय शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया । उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
डीएम ने भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टि से संवेदनशील मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया । उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 जनता दर्शन करते हुए जनमानस की समस्याओं / शिकायतों का निस्तारण किए जाने , आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शिकायतकर्ता से फीडबैक लेते हुए किए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ,एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह, जिला विकास अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार तुलसीपुर , समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…