भीमपुरा क्षेत्र मे एक ब्यक्ति को बदमाशों ने पीटकर अधमरा किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
भीमपुरा थाना क्षेत्र के वाराडीह लवाईपट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की रात में गांव के बार्डर पर कुशहां मौजे में स्थित उसके मुर्गी फार्म पर अज्ञात लोगों ने उसके सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच दिया है। वह अपने विस्तर पर खून से लथपथ बुरी तरह से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा था। परिजन रात को ही पुलिस को सूचना देते हुये उसे मऊ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विस्तर व चादर खून से सने पड़े दिखाई पड़ रहा था। घटना क्यों हुई इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लखूबरा लवाईपट्टी निवासी चंद्रभान चौहान का मुर्गिफार्म और डेरा गांव से बाहर कुशहां मौजे में है। वह रात को भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ डेरे पर ही सोते है। मंगलवार की वह अपने बेटे को लक्ष्मीपूजा में कार्यक्रम देखने के लिए भेजकर डेरे पर सोने चले गया। रात्रि को कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात को करीब 1 बजे के आसपास उसका पुत्र जब डेरे पर गया तो देखा तो बोलने के बाद वह कुछ बोल नहीं रहे थे जिसके बाद वह भागकर घर गया और घरवालों को बताया। घर से लोग पहुंचे तो देखा वह खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। सिर व चेहरा बुरी तरह कूचा गया था। उसके पेट को दबाने के बाद उसे हल्का सा होश आया और मुंह से ब्लड निकला जिसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिये मऊ ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago