आजमगढ़ मे अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन और दिया चेतावनी

30 अप्रैल तक मांगें नहीं पूरी हुई तो प्रदेश स्तर पर आन्दोलन करने को होंगे विवश

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
दीवानी न्यायालय आजमगढ़ के कर्मचारी संघ ने अपनी अनेकों मांगों को लेकर मंगलवार को न्यायालय के मुख्य गेट पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक आश्रित कोटे में शैक्षिक आधार पर नियुक्ति न करके, चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति की जा रही है। हमारी मांग है कि शैक्षणिक आधार पर मृतक आश्रित कर्मचारियों को उचित पद पर नियुक्त किया जाय, इसके अलावा कर्मचारियों को गृह जनपद में स्थानांतरण तथा वेतन के संबंध में शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग को लेकर, दीवानी न्यायालय के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपना काम कर रहे हैं। यह विरोध 7 अप्रैल तक चलेगा। इससे पूर्व भी प्रांतीय कर्मचारी संगठन द्वारा भी हाईकोर्ट प्रशासन को अपनी मांगों पर ज्ञापन देते हुए मांगे पूरी करने का अनुरोध किया गया था। यदि 30 अप्रैल तक हम सबकी मांगे पूरी नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे।
इस दौरान अरविंद सिंह, अमरेश सिंह, दीप बहादुर, महेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, हवलदार यादव, अरमान अली, आशीष रावत, सुनीता सिंह, दिलीप, मनीष, अमित, चंद्रेश यादव, दूधमणि, लक्ष्मी चौधरी, श्यामलाल यादव, अंबिका यादव, पारस नाथ यादव, सौरभ राय अखिलेश, लालमन, राजेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago