Categories: Uncategorized

हर हाल में सभी बच्चों को निपुण बनाएं शिक्षक

निपुण ब्लॉक बनाने हेतु मासिक बैठक सम्पन्न

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा )
मंगलवार को विकासखंड तजवापुर में मासिक बैठक संपन्न की गई । बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने की । बैठक में सभी 203 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे । खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मासिक बैठक में निपुण भारत मिशन, निपुण लक्ष्य , निपुण सूची और निपुण तालिका के बारे में मुख्य तौर पर जोर दिया गया । विद्यालय में कायाकल्प की प्रगति, बच्चों के आधार नामांकन की स्थिति , प्रिंट रिच मटेरियल , आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के अनुसार कक्षा शिक्षण पर चर्चा की गई । खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्या ज्ञान के साथ नवोदय विद्यालय में फॉर्म भरने की चर्चा की गयी । ए आर पी डॉ नंद कुमार शुक्ल ने निपुण विद्यालय बनाने हेतु 5 पॉइंट टूल् किट तथा अधिगम अंतराल की पहचान करने के साथ लक्षित हस्तक्षेप करते हुए, अतिशीघ्र विकासखंड तजवापुर के समस्त विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्य योजना पर जोर दिया । जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने समस्त अध्यापकों को शिक्षा चौपाल की प्रासंगिकता तथा विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु, समस्त प्रधानाध्यापक का आह्वान किया । प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक द्वारा विद्यालयों में अनुश्रवण के दौरान अभिभावकों से संपर्क साधने पर भी जोर दिया गया । आउट ऑफ स्कूल बच्चों के रजिस्ट्रेशन तथा आंगनबाड़ी बच्चों के रजिस्ट्रेशन की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अनूप कुमार मिश्र,सगीर अहमद,चन्द्र शेखर नागवंशी,कंचन गुप्ता,सहित सैकड़ों प्रधान शिक्षक उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

5 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

6 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

6 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

6 hours ago