स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु शासन से प्राप्त स्मार्ट फोन का वितरण जनपद के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में नामित नोडल अधिकारीयों द्वारा किया गया।
जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में नोडल अधिकारी विजय गुप्ता द्वारा प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं सचिव श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी के सानिध्य में समारोह पूर्वक लगभग पंच शताधिक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफ़ोन्स का वितरण किया गया।
स्मार्टफोन पाने के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से स्मार्टफोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एमडी व युवा भाजपा नेता श्री वैभव चतुर्वेदी ने अपने सन्देश में कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने अध्ययन को सुगम बनाने हेतु यह कदम उठाया है।
श्री चतुर्वेददी ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन व संचालन रीतेश त्रिपाठी ने किया व सहयोग नगेन्द्र सिंह, विनोद मिश्र, दीपक सिंह, मनीष कुमार, विशाल सिंह के अलावा अन्य स्टाफगण का रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

8 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago