कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हो सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे सदन से सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर, जनपद लखीमपुर खीरी के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशोक मिश्रा, रामदत्त त्रिपाठी, अविनाश चन्द्र दीक्षित, अँजुल श्रीवास्तव, विमल कुमार शुक्ला, वीरेन्द्र शुक्ला, कमलजीत सिंह सुरेन्द्र मिश्रा, घनश्याम सिंह, अनिल पाल, आनन्द मिश्रा, संतोष शुक्ला, संदेश, आलोक दीक्षित, रईस खां, विनय कुमार शुक्ला, लियाकत खां, देव कुमार अग्निहोत्री, गोपी, धर्मेश प्रताप सिंह, रियाज खां, संतोष अवस्थी, विनोद कुमार, सतनाम सिंह, विशाल, फरहान, वैभव, घोरू, श्वेताक श्रीवास्तव, पुष्कर वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, संगठन सचिव अनिल यादव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस सिविक एण्ड सोशल आउटरीच के चेयरमैन विक्रम पाण्डेय, लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, राजेश जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, एवं नितान्त सिंह नितिन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर एवं सदस्यता कार्ड देकर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल कराया तथा उन्हें बधाई दी। दुबे ने कहा कि आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोकतंत्र, संविधान तथा देश-समाज के सामने संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी ताकतों को मुकम्मल शिकस्त देने के लिए कांग्रेस पार्टी ही संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर देश व प्रदेश का आम जनमानस कांग्रेस से लगातार जुड़ रहा है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

7 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

8 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

8 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

8 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago