समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका: गणेश चौहान

नव चयनित प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव नियुक्त प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का मुख्य कार्यकम राजधानी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव चयनितो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसका लाइव प्रसारण सभी एनआईसी में हुआ।
‌इसी क्रम में जिले की एनआईसी में धनघटा विधायक गणेश चौहान ने जिले के नव चयनित 8 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी शिक्षकों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार में बिना किसी भ्रष्टाचार के और केवल योग्यता पर नियुक्तियां हुई हैं।
श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका है। सेवा काल में वह हजारों विद्यार्थियों का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति से छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सुधार होगा और वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन आएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता बनाने में आप सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। आप जिस भी विद्यालय पर जाएं, वहां पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि नियुक्ति पाए सभी ‌शिक्षक विद्यालयों में जाकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रवक्ता पद पर नियुक्त कुलदीप शुक्ला, मोहम्मद काफील, अकीला खातून, शुभम तिवारी, आनंद ओझा, उमा महेश्वर पांडेय, पवन प्रताप सिंह, हरेंद्र कुमार यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago