देश की सुरक्षा में भारतीय सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
देश की सुरक्षा में भारतीय सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्यो की सहायता ‘के लिए हमेशा तत्पर रहें। उक्त विचार जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने व्यक्त किया। वे आज झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा झंडा लगाए जाने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि झंडा के माध्यम से एकत्र धनराशि सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के परिवारीजनों, की सहायता के लिए उपयोग में लाया जाता है। उन्होंने अपील किया कि सभी नागरिक इस कार्य में अधिकाधिक धनराशि प्रदान करे तथा सैनिकों की सहायता करें।
उन्होने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि सन् 1949 से शहीदों और सेना में सेवारत सैनिको को सम्मान देने के लिए 07 दिसम्बर को, सम्पूर्ण भारत में यह झण्डा दिवस मनाया जाता है। देश की सेवा में अपने प्राणो की आहुति देने से बढकर कोई नेक कार्य नही हो सकता। देश की रक्षा करते हुए, जो सैनिक अपंग या शहीद हो गये है, उनके प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए योगदान करें।
उन्होने कहा कि आज के दिन थल, जल व वायु सेना के जवानों को दी जाने वाली सेवाओं को याद किया जाता है। हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि, वह हमारे वीर शहीदों तथा विकलांग हुए सैनिको व उनके आश्रितो का पुनर्वास और कल्याण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव तथा अन्य अधिकारियों को झण्डा लगाया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को स्मारिका भेंट किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे पैसे! RBI ने लॉन्च किया ऑफलाइन ई-रुपया, जानिए नॉर्मल करेंसी और UPI से कितना अलग है e₹

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025…

49 minutes ago

“नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: लोक सुरक्षा को नई दिशा देने वाला फैसला”

महेंद्र मोहन मिश्र भागलपुर तो विवेक को पकड़ी बाजार चौकी की कमान रुद्रपुर से लेकर…

56 minutes ago

असम JE सिविल भर्ती 2025: APSC ने जारी किया रिजल्ट, 650 पदों के लिए अब होगा दस्तावेज़ सत्यापन

असम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public…

57 minutes ago

स्मरणीय 15 अक्टूबर: साहित्य, धर्म और कला के नायकों की कहानी

🕯️ 15 अक्टूबर: उन महान आत्माओं की याद, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी अमिट छाप 15…

1 hour ago

हँसते रिश्ते व आत्म सुख

खुल कर हँसना, आत्म- सुकून दे,मन में मन हँसना दिल को सुकून दे,प्रेम सदा हँसता…

2 hours ago

बुध ग्रह को अनुकूल बनाकर पाएं बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता

राष्ट्र की परम्परा धर्म-संवाद विशेषांक🌿 बुधवार विशेष : हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह…

2 hours ago