एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ब्लाको पर प्रशिक्षण आयोजित किये जाय- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एड्स संवेदीकरण/जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि, सभी एमओआईसी सुनिश्चित करे कि इस कार्यशाला में सभी कर्मचारी उपस्थित हो। उन्होने कहा कि एचआईवी से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। अभी तक इसका कोई समुचित इलाज नही मिल पाया है। इसलिए सतर्कता आवश्यक है।
उन्होने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का एचआईवी टेस्ट अवश्य कराया जाय, ताकि उसके बच्चें की सुरक्षा की जा सकें। साथ ही पाजिटिव रिपोर्ट आने पर गोपनीयता बनाये रखी जाय। उन्होने महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार से अपेक्षा किया है कि, विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजर को एच.आई.वी. एड्स की सम्पूर्ण जानकारी समय-समय पर दी जाये। अपने क्षेत्र में यदि किसी महिला या बच्चे के, एच.आई.वी. संक्रमित पाए जाने की स्थिति में आशा अथवा ए.एन.एम. के सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्र तक ले जाया जाए। एच.आई.वी. संक्रमित बच्चों को दुगुना राशन दिये जाने का सफल क्रियान्वयन किया जाये। अपने केन्द्र पर एच.आई.वी. सम्बन्धी आई.ई.सी. सामग्री द्वारा प्रचार-प्रसार कराये। उन्होने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि, ग्राम प्रधान एवं पंचायत के सदस्यों को एच.आई.वी. एड्स से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी दी जाये, जिससे उनमें एच.आई.वी. एड्स के प्रति विभिन्न भ्रांतियों को दूर किया जा सके। यदि ग्राम स्तर पर कोई व्यक्ति एच.आई.वी. संक्रमित पाया जाता है एवं उसके साथ परिवार अथवा समाज द्वारा भेदभाव होने पर, प्रधान अपने स्तर से उसका समाधान करें तथा उस व्यक्ति को सामान्य जीवन व्यतीत करने का अवसर प्रदान करें। प्रधान द्वारा पंचायती बैठकों में विभिन्न माध्यमों (नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, कटपुतली, डुग्गी आदि) से एच.आई.वी. एड्स की सम्पूर्ण जानकारी ग्रामीण जन समुदाय को दी जाये। उन्होने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के भर्ती करके पूर्ण एवं समुचित उपचार प्रदान किया जाय। मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को पी.ई.पी. (च्वेज म्गचवेनतम च्तवचीलसंगपे) के विषय में जागरूक किया जाय, जिससे कि वे अपने आप को एच.आई.वी. से बचा सके।
सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि एच.आई.वी. पॉजिटिव के लिए समान अवसर का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार विशेषकर प्रसव एवं शल्य चिकित्सा, घर, संपत्ति और विरासत का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं का अधिकार समान रूप से प्राप्त है। उन्होने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए कुल 31 विभाग कार्य करते है। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, एचआईवी संक्रमित लोगों को सभी सुविधाए उपलब्ध कराये।
सीएमओ डा. आर.पी. मिश्र ने एच.आई.वी की स्थिति का पता करने के बारे में बताया कि खून की जाँच से, जाँच जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में स्थित आई.सी.टी.सी./पी.पी.टी.सी.टी. (गर्भवती महिलाओं हेतु) केन्द्र तथा ब्लड बैंक में मुफ्त व्यवस्था है। भारत सरकार की एच.आई.वी. की जाँच के बारे में स्पष्ट नीति है कि जाँच स्वेच्छा से हो, जाँच के पहले एवं बाद में परामर्श दिया जाय, जाँच रिर्पाेट गोपनीय रखी जाय।कार्यशाला का संचालन जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.के. मिश्रा ने किया। कार्यशाला में स्टेट कोआरडीनेटर प्रेम प्रकाश शुक्ल, उम्मीद, बिहान संस्था के संजय भट्ट एंव रिजवान, आहान संस्था के गंगा प्रसाद, डा. रमेश मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किय। गंगा प्रसाद ने बताया कि पिछले 06 वर्षो में गर्भावस्था के दौरान एचआईवी पाजिटिव माँ से 75 बच्चों को एचआईवी संक्रमण से बचाया गया है। वर्तमान में ऐसे 18 बच्चों का उपचार किया जा रहा है। डा. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि एचआईवी पाजिटिव सभी मरीजो का डाटा आनलाईन फीड है। इसके द्वारा मरीज किसी भी राज्य में अस्पताल जाकर दवा प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर डा. ए.के. कुशवाहॉ, डीआईओएस डी.एस. यादव, संदीप श्रीवास्तव, डा. फूलदेव, आलोक सोनी, श्रीप्रकाश पाण्डेय, सुभाष चन्द्र यदुवंशी, अम्बिकानाथ, ममता सिंह, महेन्द्रनाथ त्रिपाठी, डा. शशि कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, मो0 साउद, चन्दन शर्मा, बृजेश कुमार यादव, डा. सचिन चौधरी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago