खबर का हुआ असर ग्रामीण क्षेत्रों में हरे पेड़ों के कटान पर विभागीय अधिकारि ने कसा शिकंजा

बिना परमिट के काटे गये पेड़ों पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने वसूला जुर्माना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आरक्षित अब्दुल्ला गंज वन रेंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना परमिट के हुये हरे पेड़ कटानो की खबर अखबार में व सोशल मीडिया के जरिए उच्च अधिकारियों को शिकायत हुई थी जिस को लेकर बहराइच के नवांगतुक प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने 23 फरवरी को अब्दुल्ला गंज रेंज का अचौक निरक्षण किया था।
निरक्षण के दौरान गेस्ट हाउस नर्सरी एवं जंगल में बिट का भी निरक्षण किया था और सख्त हिदायत दिये गये थे की ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे हरे पेड़ों की अवैध कटान पर अंकुश लगाया जाय और बिना परमिट के काटें गये हरे भरे पेड़ों पर कार्रवाही कर उस पर जुर्माना वसूला जाय। जिस पर शिकायत को कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज कुमार साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिना परमिट के अवैध रूप से काटे गये पेडों पर प्रतिकार के रूप में जुर्माना वसूलना सुरु कर दिया है। जिसपर क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल्ला गंज पकंज कुमार साहू ने बताया की सिसैया बिट क्षेत्र के ग्राम सभा भक्ता पुर गुलहरिया के ग्राम गुलरिहा में शीशम तथा कलमी आम के पेड़ कटान की शिकायत मिला है जिसपर भी कार्यवाही की गई है। तथा ग्राम नव्वा गांव मे पंचायत भवन के सामने हुये अवैध कटान पर कार्यवाही कर प्रतिकर जुर्माना वसूला गया और ग्राम बनघुसरी के माधोपुर रघुनाथ में नीम के पेड़ पर नियमनुसार भी कार्यवाही की जा रही है। वन रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया की अवैध कटान पर अकुंश लगाया जायेगा और आरक्षित अब्दुल्ला गंज रेंज के ग्रामीण क्षेत्र में हरे पेड़ों की बिना परमिट के जो भी कटान होगा उस पर कार्रवाई की जायेंगी तथा जहां पर भी सिकायत मिला है या जहां भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिना परमिट के अवैध कटान हुईं हैं उस पर कार्रवाही की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

45 minutes ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

49 minutes ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

53 minutes ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

58 minutes ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

1 hour ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

1 hour ago