रोडवेज बस अड्डों से डग्गामारी नहीं चलने दी जाएगी – दिनेश मणि मिश्रा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
यू पी रोडवेज इम्पलाई यूनियन एवं श्रमिक समाज कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान रोडवेज बस अड्डों से संचालित हो रहे अवैध वाहन संचालन एवं डग्गामारो के विरुद्ध 4 अगस्त से चलाए जा रहे आंदोलन से घबराए जिला प्रशासन ने, आंदोलनकारी रोडवेज कर्मचारी नेताओं से 5 अगस्त को समय 10:50 पर रेलवे बस स्टेशन पर द्विपक्षीय वार्ता करते हुए नेताओं को आश्वसन दिया कि किसी भी दशा में रोडवेज बस अड्डे के इर्द-गिर्द, 1 किलोमीटर की परिधि में अवैध वाहन संचालन नहीं होने दिया जाएगा!! आंदोलन के संयोजक दिनेश मणि मिश्र ने बताया कि हमारा आंदोलन 4 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक चलाया जाना था, जिसमें रूट मार्च सहित शासनादेशों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई पर शव यात्रा निकाले जाने तक के निर्णय लिए गए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज गोरखपुर क्षेत्र के पहल पर मंगलवार को जिला प्रशासन की तरफ से एसपी ट्रैफिक संजय कुमार तथा आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह, सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो महेश चंद, श्रमिक पक्ष की तरफ से दिनेश मणि मिश्रा, राजेश कुमार पांडे, राम दुलारे, राम धवन, रामायण, अमरमणि पांडे, अजय कुमार पांडे शामिल रहे।
दिनेश सोनी मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन जिला प्रशासन की पहल पर लिखित आश्वासन पर स्थापित किया जा रहा है यदि फिर भी डगगमार संचालित रहे या निगम कर्मियों का कोई शोषण किया गया तो आंदोलन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिए जाएंगे। किसी भी दिशा में परिवार निगम के बस अड्डे से अवैध वाहन संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि सभी स्टेशनों पर हाई कोर्ट द्वारा निर्देशित गाइडलाइन एक किलोमीटर की परिधि में कोई अवैध वाहन संचालित नहीं होगा की पट्टी का लिखवाकर टांगें जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

12 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

12 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

12 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

12 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

12 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

12 hours ago