जनपद में 30 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान-आबकारी अधिकारी
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शासन के मंशा के अनुरूप एवं प्रमुख सचिव आबकारी आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश की आदेश के क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रसाद दुबे कहा कि जनपद में 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सीमावर्ती जनपदों में शराब का अवैध परिवहन करने वालों की जांच कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिले में शराब, नगदी फ्रीबीज इत्यादि वस्तुओं से संबंधित माल का अवैध परिवहन संभावित है। जनपद में सचल दल द्वारा की गई वाहन जांच के दौरान परचून, स्क्रैप एवं अन्य वस्तुओं की आड़ में शराब का अवैध परिवहन किए जाने के प्रकरण संज्ञान में आए हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में सचल दल इकाइयों में तैनात प्रॉपर ऑफिसर द्वारा वाहनों की गहन जांच/विशिष्ट प्राप्त अधिसूचना के आधार पर ऐसे प्रकरण प्रकाश में आने पर सम्बंधित जनपद के आबकारी विभाग से समन्यव स्थापित कर मुख्यालय द्वारा पत्र जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए सूचना साझा की जाए तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच करते हुए यथावशयक कार्यवाही की जाए
तथा उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला आबकारी अधिकारी ने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शराब सील वाला ही बोतल खरीदे और खुला शराब न खरीदे न कराएं।
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…