अवैध मजार को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा से सटे गेंड़हवा गांव में बीती रात प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध मजार को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। अचानक हुई इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि प्रशासन की सख्त निगरानी में पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गांव के प्रधानपति दिनेश शर्मा ने बताया कि जिस भूमि पर मजार बना था, वह ग्राम सभा के नाम से दर्ज आराजी संख्या 235 है, जो श्मशान घाट के पास नदी धोबहा के रूप में राजस्व अभिलेखों में अंकित है। उन्होंने बताया कि लगभग छः वर्ष पहले यहां मजार का निर्माण किया गया था, लेकिन हाल के दिनों में वहां नए निर्माण कार्य शुरू हो गए थे। प्रशासन को जब इसकी शिकायत मिली तो कई बार निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए,परंतु जब निर्देशों की अनदेखी जारी रही तो प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए पूरी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर से करवाई। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल, ग्राम प्रधानपति दिनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि भविष्य में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Bengal Polls: मालदा मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 12 FIR दर्ज

कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय में खामियों पर सख्ती, सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…

1 hour ago

Iran War: नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, फिर शुरू हो सकता है युद्ध; ईरान का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही…

2 hours ago

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

10 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

13 hours ago