भूमाफिया द्वारा नवीन परती पट्टे की भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

अधिकारियों की मिलीभगत हो रही उजागर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नवीन परती पट्टे की जमीन को अवैध तरीके से खारिज दाखिल कराकर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि अभिषेक पुत्र उमेश कनौजिया निवासी भटौली बुजुर्ग, थाना गौरी बाजार ने जिलाधिकारी देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर, फर्जी दस्तावेज लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर रहे संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जाँच कराकर उचित कार्यवाही की माँग की हैं। प्रार्थना पत्र द्वारा जिलाधिकारी देवरिया को अवगत कराते हुए बताया हैं कि, मौजा भटौली बुजुर्ग, थाना गौरी बाजार स्थित अराजी संख्या 1265, रकवा0.081 हैं।जो नवीन परती व आराजी संख्या 0.113 हेक्ट, पूर्व मे बंजर खाते के रूप में दर्ज था,इस बंजर भूमि का दुब्बर पुत्र औतार के नाम से पट्टा हुआ। लेकिन दुब्बर की मृत्यु के बाद गाँव के ही मातादीन पुत्र अर्जुन ने दुब्बर पुत्र औतार के स्थान पर फर्जीवाड़ा कर मातादीन पुत्र दुब्बर बनकर दस्तावेज में अपना नाम दर्ज कर लिया गया, इस फर्जीवाड़े को लेकर सरकार की तरफ से उपजिलाधिकारी देवरिया के वहाँ मुकदमा दर्ज हुआ , जो सरकार बनाम मातादीन 31/32 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन हैं। न्यायालय द्वारा भूमि पर यथा स्थिति बनाये रखने के लिए आदेश जारी किया गया हैं।
लेकिन मुकदमे की जानकारी होते हुए भी भूमाफियाओं द्वारा की गई साजिश के तहत मातादीन पुत्र अर्जुन ने 3/8/2023 को उक्त भूमि का फर्जी दस्तावेज लगाकर बैनामा कराया गया,जिसमे अपना नाम मातादीन पुत्र दुब्बर उर्फ अर्जुन दर्ज कराया गया।इस फर्जीवाड़े को लेकर उमेश कनौजिया ने जिलाधिकारी देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही की माँग की है।
उमेश कनौजिया ने बताया कि उक्त बैनामे में फ़र्जी तरीके से मातादीन के पिता का नाम दुब्बर उर्फ अर्जुन कराया गया हैं, जबकि दुब्बर व अर्जुन दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं, वही दुब्बर के पिता का नाम औतार हैं, तो अर्जुन के पिता का नाम सूचित हैं, देखा जाय तो बैनामे के दस्तावेज में भूमाफियाओं द्वारा गड़बड़ झाला किया गया हैं।प्रार्थी ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि ग्रामसभा की भूमि को हथियाने के लिए अनेक प्रकार के हथकण्डे लगाए जारहे हैं, प्रशासन भूमाफियाओं के विरुद्ध जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किया जाय।जबकि इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी देवरिया सदर से फोन द्वारा जानकारी प्राप्त करने कोशिश की गई , किंतु बात नहीं हो पाया।एक तरफ सरकरी योजनाओं के लिए सरकार की जमीनें कम पड़ रही सरकार मुवावजा दे जमीन ले रही वही सरकरी अमला के मिलीभगत से जमीन हथियाने में सफल हो रहे माफिया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

19 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

19 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago