भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित बनकटा थाना क्षेत्र में आने वाले सीमा क्षेत्र के दारू भट्ठी से देर रात को लोड हो कर तड़के भोर में बिहार को ले जाए जा रहे jh /01/ A F/ 0441नम्बर के बोलरो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से ग्रामीणों की दारू ले कर भागने की अफरा तफरी हो गई।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बनकटा थाना क्षेत्र में स्थित दारू के किसी भट्ठी से रात के अंधेरे में अवैध तरीके से बिहार राज्य के सीमा में प्रवेश करने कराने को बोलेरों गाड़ी लोड कर तैयार रक्खा गया था जो अपने सुविधा अनुसार दो मई की तड़के भोर में करीब 7 बजे भोर को बनकटा थाना क्षेत्र के रतसिया कोठी होते हुए बिहार सीमा में प्रवेश करने के लिए अपने सुरक्षित रास्ते के जरिए वाया सिकटिया बजार हो कर जाने के फिराक में था कि अनियंत्रित होकर रतसिया कोठी सिकटिया मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
वहींं इस वाहन से दारू बिखरने लगा इस बीच इस रास्ते से जा रहे राहगीर एवं ग्रामीण दारू ले कर भागने लगे देखते देखते कुछ ही देर में गाड़ी के अन्दर रक्खा सारा दारू लोगों ने लूट लिए।
इस घटना को ले कर स्थानीय जागरूक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तरह तरह की चर्चा करते देखे गए। कुछ लोगों का कहना है की अगर सही से जांच हो तो यह वाहन भी चोरी की निकलेगी जो कि इसके पूर्व में भी बनकटा थाने में चोरी के वाहन बरामद होते रहे हैं जिनमें कहीं और के गाड़ियों का नम्बर लगा कर तस्करी करी कराई जाती रही है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा ऐसे मामलों में अक्सर गाड़ी बरामद सही जगह पर नहीं दिखा कर लावारिश दिखाने के बदले मोटी डिलिंग के खेल का लम्बे समय से आरोप भी चर्चा में जोरों पर रहते आए हैं। वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं खेल इस थाने में तैनात कुछ पुराने जवान भी संदिग्ध हैं ।
जो यहां के कुछ एक थाना प्रभारी को छोड़ दें तो बाकी हर किसी थानेदार के खासम खास आखिर कैसे हो जाया करते हैं। जो कि आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बनकटा अमित कुमार राय का कहना है कि दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को बरामद कर जांच की जा रही है। तस्कर जो भी होंगे उनके विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में आखिर पुलिस द्वारा क्या और कितनी कारगर कार्यवाही सुनिश्चित की जाति है।
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…