पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर दी गयी दबिश, मौके से करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, 120 लीटर लहन किया गया नष्ट। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी0 एन0 सिन्हा के निर्देशन में एसडीएम रामनगर पवन कुमार व क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक पाठक के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना रामनगर पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मल्लाहन का पुरवा के 05 स्थानों पर अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश दी गयी, जिसमें करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया व करीब 120 लीटर लहन नष्ट किया गया।

rkp@newsdesk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

9 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago