टाटा सफारी गाड़ी से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब बरामद


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)17 सितम्बर…
टाटा सफारी गाड़ी में शराब रखकर बिहार ले जा रहे चालक को सदर कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। गाड़ी से 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

👉सदर कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर तिराहा से किया बरामद

सदर कोतवाली के दरोगा संतोष यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि टाटा सफारी गाड़ी में शराब बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर दरोगा ने सोनूघाट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। इसी बीच देवरिया के तरफ से एक टाटा सफारी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो वह गाड़ी भगाने की कोशिश किया तो पुलिस कर्मी आगे गाड़ी लगाकर रोक दिया। गाड़ी की जांच किया तो उसमें 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

👉पुलिस ने किया बस्ती के रहने वाले चालक के विरुद्ध दर्ज किया केस

पूछताछ में उसने अपना नाम कमलेश ऊर्फ रिंकू कन्नौजिया पुत्र रामधनी निवासी अमौली थाना पुरानी बस्ती जिला बस्ती बताया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में  उपनिरीक्षक संतोष यादव, हेडकांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी , कांस्टेबल रामसहाय यादव , इंद्रमणि पाल , संजय सिंह यादव , विजय कुमार कन्नौजिया शामिल थे।

संवादाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था पर पुलिस सख्त 12 लोगों का चालान

गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…

6 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन गूंजे जयकारे

मां महागौरी की पूजा और प्रसाद वितरण खोराबर/गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )शारदीय नवरात्र के पावन अवसर…

11 minutes ago

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago