एडीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की हुई समीक्षा

अधिकारीगण संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित -एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों के निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, आबकारी, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को गतिशीलता लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी प्रा0 तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला बाटमाप अधिकारी बी.पी. वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago