नियमों की अनदेखी कर अभियंताओं को प्रोन्नति की तैयारी -ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का है मामला

संगठन ने लगाया उच्चाधिकारियों पर मनमानी का आरोप


अभिषेक कुमार rkpnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अनियमित तरीके से विद्युत व यांत्रिक अभियंताओं को सिविल में पदोन्नति की तैयारी शासन में बैठे उच्च अधिकारियों ने कर ली है। संगठन ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए मनमाना करार दिया है।
संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं का कहना है कि विभाग में सिविल यांत्रिक व विद्युत संवर्ग के अलग-अलग अभियंता तैनात हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिविल कार्यों को कराता है। वर्तमान में विभाग द्वारा नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए एफडीआर का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में सिविल अभियंत्रण का ही पूरा उपयोग होना है लेकिन शासन ने मनमानी करते हुए विद्युत व यांत्रिक अभियंताओं को सिविल वर्क में जो कि पूर्णतया नियम विरुद्ध है में करने की पूरी तैयारी कर ली है। यही नहीं इसमें बिना किसी ज्येष्ठता सूची के ही सीधे पात्रता तय कर एक-दो दिनों में अधिशासी अभियंता सिविल के पद पर प्रोन्नत की तैयारी कर ली है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसमें उच्चाधिकारी इस कदर मनमाने पद पर आमादा हैं कि सिविल में कार्यरत अभियंताओं को बिना कोई अवसर दिए तैनाती में मनमाने पन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जबकि सरकार प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था को लागू करने का ढिंढोरा पीट रही है। इसे लेकर सिविल अभियंताओं में भारी आक्रोश है। सिविल अभियंताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक कमेटी बैठाने की मांग की है। जिससे कि मामले की सत्यता उजागर हो सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

6 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

6 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

7 hours ago