फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नहीं होने पर 1533 पर दे सकते है सूचना- अधिशासी अधिकारी

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)l अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया है कि नगर क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगु तथा वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में 01 नवम्बर 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नियमित रूप से वार्ड वार रोस्टर एवं टीम बनाकर प्रतिदिन 02 वार्डो में फागिंग का छिड़काव युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में जल भराव के समस्या के समाधान हेतु एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरीक्षकों द्वारा सघन निरीक्षण किया जाता है। जलकल अनुभाग द्वारा शुद्ध पेय जल की गुणवत्ता का अनुश्रवण हेतु नियमित टेस्टिंग करायी जाती है एवं आवश्यकतानुसार पेय जल को शुद्ध करने हेतु सप्लाई किये जाने वाले पानी के टकियों का क्लोरीनेशन कराया जाता है।
इसके अतिरिक्त हाई रिस्क वाले डेंगू चनात्मक घनत्व वाले क्षेत्रों तथा मच्छर पनपने की सम्भावना वाले जल भराव स्थलों को चिन्हित कर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है इसके अतिरिक्त यदि किसी वार्ड में संवेदनशील स्थलो पर फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नहीं होता है उसकी सूचना नगर पालिका परिषद, देवरिया के कन्ट्रोल रूम नं० 1533 पर दिया जा सकता है।

नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा नागरिकों को नगरीय सुविधा प्रदान करने की पूर्ण जिम्मेदारी है यदि इन सुविधाओं को प्रदान करने में यदि कोई कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही किया जाता है तो इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम नं० 1533 पर दी जा सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

6 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

7 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

7 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

7 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

8 hours ago