रोड नही तो वोट नहीं,जनता ने विरोध का बिगुल फूंका

चुनाव का शंखनाद हुआ तो मतदाता बाटने लगे विकास का प्रसाद ,नेताओ के लिए खड़ा करेगे समस्या

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) चुनाव का बिगुल बजते ही जनता ने भी सलेमपुर लोकसभा में विरोध का बिगुल बजा दिया है । जगह जगह जनता अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है कही कही नेता का भी विरोध देखने को मिल रहा है ।ताजा मामला सलेमपुर से करूअना मार्ग का है। इस मार्ग के निर्माण हेतु सालो पहले निविदा का आवंटन हुआ लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका फिर इस रोड के निर्माण हेतु सलेमपुर सांसद ने पहल किया तो ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ कराया गया लेकिन कुछ कार्य करने के बाद फिर मामला शांत हो गया ।अब चुनाव के नजदीक आने से जनता भी अपना गुस्सा निकाल रही है जगह जगह पोस्टर बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है । सलेमपुर से करूअना जाने के लिए एक यही मुख्य मार्ग है। जो सालो से खस्ता हाल है सांसद सलेमपुर के प्रयासों से कार्य शुरू हुआ लेकिन अब ठंडे बस्ते में है । इस मांग को लेकर ग्राम वासियों ने नारा दिया रोड नही तो वोट नहीं ।इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण ग्राम रामपुर बुजुर्ग,बालेपुर कला, राजडीहा,मगहरा आदि गावो से लोग उपस्थित रहे ।ग्रामीणों द्वारा एक बैनर ग्राम सभा के बाहर लगाया गया है जिसमे लिखा गया है की कोई भी किसी भी पार्टी का नेता ग्राम सभा में प्रवेश न करे जबतक रोड का निर्माण नहीं हो जाता ।यदि कोई नेता प्रवेश करता है तो ग्रामीण उसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 18 स्थानों पर जांच, 338 लोगों से पूछताछ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार…

15 minutes ago

40 साल बाद बीएमसी में भाजपा का परचम, रितु तावड़े बनीं महापौर

भाजपा की ऐतिहासिक जीत: रितु तावड़े बनीं बीएमसी की निर्विरोध महापौर, ठाकरे युग का अंत…

1 hour ago

लावारिस शव मिलने पर पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

अपहरण के बाद हाई-स्पीड चेज, 11 राउंड फायरिंग

रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…

2 hours ago

नगर निकाय चुनाव 2026: JAC बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव

JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…

3 hours ago

पटना से पूरे बिहार तक सस्ता होगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए पूरा गणित

बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…

3 hours ago