विकास नहीं तो वोट नहीं जनता कर रही अपने जन प्रतिनिधि के बहिष्कार की बात:सलेमपुर लोकसभा

भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले भाटपार रानी विधान सभा के बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत बलुआ स्थित है।जो की उत्तर प्रदेश के आखरी सीमा में स्थित बिहार बार्डर के समीप का ग्राम है यहां आज भी अपने ब्लाक प्रमुख, विधायक, सांसद,द्वारा जनता अपने गांव में एक अदद पक्की सड़क की बाट जोह रही है।
आज़ादी के करीब 70 वर्षों के बाद भी इतने सालों बाद तक किसी भी जन प्रतिनिधि के द्वारा इस बलुआ गांव की सुधि नहीं ली गई है। जिस कारण इस गांव में कागजों में चाहे लाख विकाश हो जाए किन्तु मौके पर स्थिति जस की तस ही आजादी के पहले जैसी ही बनी हुई है…
जहां एक तरफ अन्य लोक सभा, विधान सभा, विकाश खण्ड क्षेत्र में यहां के लोगों को हर तरफ़ विकास की गंगा बहती दिख रही है। वहीं थोड़ी सी बारिश होने पर इस ग्राम पंचायत में लोगों का राह चलना मुहाल हो जाता है। तब गांव के लोगों द्वारा अपने जन प्रतिनिधियों को कोसना शुरू कर दिया जाता है अब जबकि लोक सभा चुनाव चल रहा है तो फिर एक बार हल्की बारिश के बाद बे मौसम बरसात से घरों से निकलना मुहाल होने से लोग अपना आक्रोश अपने जन प्रतिनिधियों को कोसते हुए बयान कर रहे हैं जहां हर किसी के जुबान पर बस एक ही बात। आ रही है
विकास नहीं तो वोट नहीं, अब अपने जन प्रतिनिधि का बहिष्कार करो।
इस बहिष्कार में सामिल लोगों में ग्राम निवासी राकेश शर्मा,प्रहलाद राजभर, मुन्ना शर्मा, पप्पू शर्मा, अवधेश सिंह, विंध्याचल गोड़, रमायन यादव, अरविंद निषाद, नागेन्द्र यादव, कंचन सिंह, अशोक सिंह, बच्चा सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र यादव, अच्छेलाल गोंड, नागेंद्र यादव आदि लोग सामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

23 minutes ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

31 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

2 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

2 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

4 hours ago