खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम सभा सिसई, थाना खुखुन्दू देवरिया निवासी, कमलेश चौरसिया के पुत्र अभिषेक चौरसिया को पूर्व में कुछ दबंग व बदमाश लोगो ने गला दबा कर मारने की कोशिश की, और मरा जान कर पोखरी के किनारे फेक दिये। गांव के कुछ लोग मौत से जुझते, अभिषेक को थाना खुखुन्दू ले गये, थानेदार के निर्देश पर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां डाकटर ने गले का न तो स्कैन किया और न ही गले का इलाज किया, बल्कि पेट का दर्द बता कर रिपोर्ट बना दिया । कमलेश चौरसिया ने पुनः मेडिकल के लिए जिलाधिकारी देवरिया से लिखित आग्रह किया है ।जब इसकी सूचना खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह को मिली तो तुरंत उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया से मामले मे उचित कार्यवाही की मांग की,इस पर उचित कार्यवाही के लिए सी एम ओ द्वारा आश्वाशन दिया गया है।
विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, यदि डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही और पीड़ित के साथ न्याय नही हुआ, तो मैं खूद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर अनशन पर बैठूंगा ।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…