विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुआ तो बरहज हाईडिल का होगा घेराव


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा में ध्वस्त बिजली व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सपा नेता रावत ने कहा की उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। ऊर्जा मंत्री सिर्फ़ नाम के मंत्री हैं उनका विभाग में कुछ नहीं चल रहा है। जनता बिजली कटौती से परेशान है। रोज़ बिजली चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। उसके बाद भी पर्याप्त मात्रा में जनता को बिजली नहीं मिल पा रही है। इस सरकार में किसान नौजवान बेरोजगार सभी तबका परेशान है। युवा नेता विकास यादव ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जनता से मनमानी तरीक़े से वसूली की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगने से पूर्व जो बिजली बिल पांच सौ रुपये आता था अब उसका बिल पांच हज़ार रुपये आ रहा है। जिसको ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। यदि बरहज विधानसभा की विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के युवा नौजवान हज़ारों की संख्या में बरहज बिजली विभाग को घेरने का काम करेंगे। इस दौरान संजय सिंह, राहुल तिवारी, अनिल मिश्रा, राम कुमार पांडेय, राकेश सिंह, राहुल यादव, रामसजन, राकेश शर्मा, श्रीकांत मिश्रा आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

2 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

2 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

2 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

3 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

3 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

4 hours ago