किरायेदारों का रजिस्टेशन नहीं तो होगी कार्यवाही – पुलिस उपायुक्त

महाराष्ट्र/भिवंडी(राष्ट्र की परम्परा)
शहर में बढ़ती चोरी बलात्कार व हत्या जैसी अपरधिक घटनाओं को रोकने के लिए भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उनकी सकारात्मक सोच इन घटनाओं को रोकनें में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। क्योंकि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अधिकांश आरोपी विभिन्न राज्यों से तथा अन्यत्र स्थान परिवर्तन करके किराये का मकान लेकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते रहे है।मकान मालिकों के पास किरायेदारों के स्थाई रहवाशी एवं गांव का मूल प्रमाण पत्र, व पहचान पत्र,फोटो आईडी ना होने के कारण, आरोपियों की तलाश अथवा गिरफ्तारी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस विषय को संज्ञान में लेते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए, कहा कि यदि मकान मालिक किसी भी किराएदार को अपना मकान किराए पर देता है तो उसकी पूर्ण जानकारी स्थाई पता तथा उसका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, वरना मकान मालिक के ऊपर भी कारवाई की जाएगी। इस तरह का निर्देश सभी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को भी दे दिया गया है। और मकान मालिकों को यह निर्देश जारी किया किया गया है कि किराए पर रहने वाले व्यक्ति द्वारा ली गई प्रमाण पत्र व आईडी प्रूफ तथा किराएदार का एक फोटो प्रति संबंधित पुलिस स्टेशन में जमा करवा कर इसका पंजीकरण करना होगा। क्यों कि मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों के पहचान संबंधी कागजात ना होने के कारण ऐसी घटनाओं में आरोपियों की तलाश करना और उनके बारे में जानकारी निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अगर पुलिस को उनके किरायेदारों के बारे में पहले से जानकारी दी जाए तो पुलिस के लिए यह पता लगाना संभव होगा कि उनकी पृष्ठभूमि आपराधिक है या नहीं। इसलिए मकान व चाल मालिकों को अपने किरायेदारों का सबसे पहले पुलिस थाना में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। किरायेदारों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले चाल मालिकों पर संबंधित पुलिस थाना में अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही शुरू की जायेगी। इस करीब से बचने के लिए अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी पुलिस को मुहैया कराना होगा।
यह आह्वान भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

1 hour ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago