मऊ (राष्ट्र की परम्परा )जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया गया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्रों को सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के स्तर से तथा जिला विद्यालय निरीक्षक / विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा अग्रसारित किये गये डाटा की स्क्रूटनी राज्य एन०आई०सी० राज्य इकाई लखनऊ में विभिन्न बिन्दुओं पर किया गया है, जिसमें 3962 छात्रों का डाटा संदेहास्पद (सस्पेक्ट) की श्रेणी में प्राप्त हुआ है। सम्बन्धित संस्थाओं के माध्यम से संदेहास्पद श्रेणी के छात्रों का अभिलेख कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जमा कराया जाना है। संस्थाओं द्वारा संदेहास्पद श्रेणी के छात्रों का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है और पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था की होगी।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…
कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…
आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…