मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय हेतु उस्का खुर्द में 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में से ’‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय’’ की स्थापना के लिए उन 57 जिलों को चयनित किया जाएगाl जिन जिलों में अटल आवासीय विद्यालय नहीं खोले गए हैं। राज्य के सभी 18 मंडलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में इन 57 जनपदों में से 17 जनपदों को लिया गया है जिसमें जनपद संत कबीर नगर भी शामिल है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ-साथ रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर के साथ-साथ मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। यहां विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। खेल का विशाल मैदान होगा और ओपन जिम के साथ-साथ मल्टीपल एक्टिविटी हाल, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना, वाटर प्लांट, मिड-डे-मील किचन, डायनिंग हाल, वाशिंग एरिया, हैंडवाशिंग यूनिट और सीसीटीवी कैमरे से आनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

2 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

2 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

2 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago