आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर के सफाई कर्मियों में ड्रेस व मास्क वितरित

सिकंदरपुर/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के सभागार में एक ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत के तत्वाधान में किया गया।इस में अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय ने नगर पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को संयुक्त रूप से ड्रेस व मास्क प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रेस पहनकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत को स्वच्छ रखने में सभी सफाई कर्मी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने सफाई पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि जो भी सफाई कर्मी बिना ड्रेस का कार्य करते हुए दिखेंगे, उनका दैनिक मजदूरी की कटौती करें।
सफाई को लेकर किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित सफाई कर्मी का मजदूरी पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान विजय जायसवाल, अताउल्लाह खान, मनोज मोदनवाल, मनोज सोनी, मनोज जायसवाल, पवन सिंह, श्रीकांतराम,इशांत,सुनील,राजेश सहित सभी कर्मी मौजूद रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

2 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

3 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

4 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

4 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

5 hours ago