आईएएस मैडम का सरकारी पैसे से ‘संगीत प्रेम’!

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में अफसरों के तरह-तरह के शौक हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में हैं एक तेज-तर्रार आईएएस मैडम, जो हाल ही में एक जिले से ट्रांसफर होकर शासन में वापस आई हैं। पहले जिस जिले में वह तैनात थीं, उसे एक केंद्रीय मंत्री का वीआईपी संसदीय क्षेत्र माना जाता है। वहां कड़क छवि और त्वरित फैसलों के लिए चर्चित रहीं मैडम की वापसी अब लखनऊ में हुई है, जहां उन्हें आयुर्वेद, यूनानी और जड़ी-बूटियों से जुड़े एक अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पर असली दिलचस्पी तो कुछ और ही है। बताया जा रहा है कि मैडम की रुचि विभागीय कार्यों से ज्यादा अपने पुराने शौक — संगीत — में है। और इस बार उन्होंने इस शौक को पूरा करने के लिए सरकारी संसाधनों का सहारा लिया है। खबर है कि उन्होंने संगीत सीखने के लिए आवश्यक सारे वाद्य यंत्र और उपकरण विभागीय बजट से ही खरीदवा लिए।

मजेदार बात ये है कि यह महंगा सामान उनके सरकारी आवास पर डिलीवर हुआ, लेकिन पेमेंट किसी और अधिकारी के माध्यम से कराने की तैयारी की गई। अब भुगतान से जुड़ी फाइलें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक घूम रही हैं, और अधिकारी असहज महसूस कर रहे हैं।

चर्चा तो यहां तक है कि मैडम ने बाकायदा संगीत की ऑनलाइन क्लासेज भी शुरू कर दी हैं। हालांकि कुछ कर्मचारी इस पहल को ‘स्ट्रेस बस्टर’ के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई अफसर इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या व्यक्तिगत शौक पूरे करने के लिए सरकारी बजट का इस्तेमाल सही है?

अब देखना ये है कि क्या शासन इस प्रकरण पर कोई जांच या कार्रवाई करता है, या फिर मैडम के रियाज़ की धुनों में सब कुछ दबकर रह जाएगा? सवाल ये भी है कि क्या सरकारी पैसे से सीखी गई ये संगीत कला कभी विभागीय कामकाज में काम आएगी या नहीं?

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

7 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

8 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

9 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

9 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

9 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago