“जब तक तोडूंगा नहीं, छोड़ूंगा नहीं” -निवेदन तोरणे

कुर्ला एल -4 में सिंघम तोरणे की एंट्री से हड़कंप

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग में एक बार फिर सख़्त कार्रवाई की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
दुय्यम अभियंता निवेदन तोरणे को एल-4 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के बाद, विभाग के भीतर “सफाई अभियान” जैसी हलचल मची हुई है।
तोरणे का व्हाट्सऐप स्टेटस “जब तक तोडूंगा नहीं, छोड़ूंगा नहीं” अब विभागीय कर्मचारियों और अवैध निर्माण माफियाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/tauqeer-raza-khan-detained-in-bareilly-clashes-yogi-adityanath-sends-strong-message-on-law-and-order/


सूत्रों के अनुसार, प्रभाग 168 क्षेत्र में अवैध गेस्ट हाऊस, होटल और डोर्मेटरी की भरमार हो गई थी, जिस पर पूर्व सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके।
हाल ही में मानसून सत्र के अधिवेशन में कई जनप्रतिनिधियों ने एल विभाग में फलते-फूलते अवैध गेस्ट हाऊस के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था।
अब निवेदन तोरणे के आने के बाद स्थानीय सूत्रों का कहना है कि “जहां तोरणे होते हैं, वहां अवैध निर्माण टिकते नहीं।”
उनकी सख्त छवि और तत्परता के कारण स्थानीय बांधकाम माफिया, भू-माफिया और अवैध व्यवसायिक नेटवर्क में खलबली मच जाती है।
स्थानीय समाजसेवक और शिकायतकर्ता भी अब उम्मीद जता रहे हैं कि “सिंघम तोरणे” के आने से एल-4 में फिर से कानून और मनपा नियमों की सख्त अमलदारी देखी जाएगी।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि “जब तक तोडूंगा नहीं, छोड़ूंगा नहीं” कहने वाले इस अधिकारी की अगली कार्रवाई कब और कहां से शुरू होती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

2 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

2 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

2 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

2 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

2 hours ago

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में…

2 hours ago