बेहतरीन विकासवादी विचार के साथ सलेमपुर में हर जाति/धर्म के भले के लिए काम करूंगा :आनंद स्वरूप महराज

भाटपार रानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

संसदीय चुनाव 2024 को लेकर,02 मार्च की दो पहर को दूरभाष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज से संसदीय चुनाव 2024 को लेकर, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं और उनके प्राथमिकता को ले कर जब पत्रकार वार्ता किया गया तब बनकटा और भाटपार रानी के अपेक्षित विकास और समस्याओं के बारे में चर्चा हुई तो उनके द्वारा बताया गया कि यदि जनता हमें अपना सांसद चुन कर आशीर्वाद देती है तब जो हमारे कार्य कर्ताओं द्वारा भैंसही मठ के मेरे सहयोग द्वारा हो चुके जीर्णोद्धार कार्य के पश्चात पूरे शिव मठ भैंसही के बाउंड्री वाल सहित अन्य बकाया और आवश्यक सभी कामों को पूर्ण करेंगे। बनकटा में मौर्य व झांसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा, सीएचसी बनकटा भुंडवार में महिला एवं पुरुष चिकित्त्सक की तैनाती होगी, बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के सैकड़ा भर से अधिक गांवों के इलाज को विगत करीब तीन वर्षों से पशु चिकित्सा के लिए कोई डाक्टर नहीं हैं डाक्टर की तैनाती होगी,रामपुर बुजुर्ग में वेद पाठ साला/ विद्यालय की स्थापना होगी। बनकटा सहित पूरे भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में पूराने सभी मठ मंदिरों धार्मिक स्थलों का जिर्णोद्धार सहित अन्य आवश्यक सर्व धर्म सम भाव धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यों को पूर्ण किया जायेगा। बनकटा स्टेशन पर कोरोना काल के पूर्व रूक रही सभी ट्रेनों का ठहराव बनकटा और भाटपार रानी स्टेशन पर करवाया जायेगा। बनकटा स्टेशन पर छपरा मथुरा का भी ठहराव करायेंगे। इन स्टेशनों पर अन्य आवश्यक ट्रेनों का भी ठहराव होगा। वहीं अन्य सभी क्षेत्र में अप्रत्याशित सुधार होगा। भाटपाररानी विधानसभा में चल रहे अच्छे विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जायेगा। सनातन धर्म और समयानुकूल रोजगार केंद्रित प्रगतिशील नये विद्यालयों की भी स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में क्षेत्र के विनाश पुरुष का ख्याति प्राप्त कर चुके लोगों के अब तक के विनाश लीला से उब चुके यहां की जनता, को बेहतर विकल्प के रूप में खुलकर मेरा साथ देना मेरे द्वारा इस उपेक्षित क्षेत्र के कायाकल्प सहित यहां के विकाश को एक नया आयाम मिलेगा,मैं। यहां की जनता को वह विकाश कर के दिखाऊंगा कि जिसकी कल्पना भी नहीं अब तक किसी द्वारा की गई है। अब जनता ने तय कर लिया है की विकास पुरुष उसे कहते हैं। जो चिकित्त्सा, ट्रेन ठहराव, पशु चिकित्सालय में डाक्टर, चलने योग्य सड़क, भ्रष्टाचार मुक्त जिले एवं लोक सभा क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को बल दे सकें जो अभी तक के किसी जन प्रतिनिधि द्वारा जमीनी धरातल पर यहां नहीं किया गया है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

3 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

5 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

5 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

5 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

5 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

16 hours ago