वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय में

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के कठघरा जमालपुर स्थित आर०एस०एस० गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2023-24 का आयोजन प्रबंध निदेशक जय प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजनोपरांत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतनारायण सिंह (पूर्व एमएलसी )विशिष्ट अतिथि रविंद्र कुशवाहा (सांसद सलेमपुर ) तथा केशव प्रसाद चौधरी (ब्लॉक प्रमुख नवानगर) रहे। कार्यक्रम में बम बम भोले, गलती से मिस्टेक डांस ,राम आएंगे आएंगे, सोशल मीडिया ड्रामा ,झांसी की रानी, हरियाणवी डांस तथा गरबा आदि का उपस्थित दर्शकों ने तालिया के गड़गड़ाहट से जोरदार स्वागत करके, बच्चों का मनोबल बढ़ाया ।समस्त कक्षाओं के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल टॉपर्स शशांक शेखर मिश्रा को लैपटॉप तथा लक्ष्मी यादव ,अवनीश कुमार तथा अंश वर्मा ग्रुप टॉपर्स को साइकिल देकर मुख्य अतिथि तथा प्रबंध निदेशक ने सम्मानित किया । सोमवार को सांयकालीन बच्चों के प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण का दृश्य बहुत ही मनोहारी रहा समस्त दर्शक दीर्घा खचाखच भरा हुआ था ।अभिभावकों एवं दर्शक बार-बार बच्चों का मनोबल एवं उत्साहवर्धन करते रहे । प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह एवं निर्देशिका निशु सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का विशिष्ट अतिथि तथा आदि अतिथियों को अंग वस्त्र देकर के तथा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया ।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रदर्शन की काफी सराहना किया। देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव एवं सेंट जेवियर्स पिपरौली के प्रधानाचार्य जे ० के ० मिश्रा को भी प्रबंध निदेशक के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर मंच पर सम्मानित किया गया । पीसी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बहुत ही गूढ़ मंत्र एवं भाषा विकास पर तथा नई शिक्षा नीति 2020 पर भी चर्चा किया तथा बच्चों को शुभ आशीष दिया । इस अवसर राज धारी सिंह पूर्व मंत्री,सुचित्रा राय , शौर्य प्रताप राय, अरुणया यादव , अंशिका आदि के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया । जिसकी सराहना दर्शकों ने भी किया। इस अवसर पर आलोक पांडेय, नितेश गुप्ता ,नितेश चौरसिया, प्रवीण यादव ,सावन सिंह,गजेंद्र सिंह ,सुनीता पांडेय आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक जय प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा मंच के माध्यम से जिन बच्चों के पिता नहीं है, उन बच्चों का इस सत्र (2024-25) से फीस माफ करने की घोषणा की गई तथा विद्यालय के कर्मठ अध्यापक धर्मेंद्र राजभर जिनका स्वर्गवास हो गया उनके दोनो बच्चो की शिक्षा इंटर तक बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी और साथ ही साथ विद्यालय के समस्त शिक्षको के बच्चो के फीस भी इस सत्र (2024-25) से माफ करने के घोषण की गई तथा सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करुणा निधि तिवारी और संचालन अजीत कुमार यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

2 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

3 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

3 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

4 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

4 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

4 hours ago