कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पैतृक गांव में कांग्रेसियों ने किया स्वागत
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कई महीनों के इंतजार के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जनपद के रामपुर कारखाना विकास क्षेत्र के परसिया मल्ल निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन को जनपद में कांग्रेस की कमान सौंपी है। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस जनों के साथ जोरदार आवाज बुलंद कर जनता को न्याय दिलाने का कार्य करूँगा। जिले के एक एक कार्यकर्ता का उचित सम्मान करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ गति प्रदान करने का काम निश्चित तौर पर करेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी,भरत मणि त्रिपाठी, रविन्द्र मल्ल,आलोक त्रिपाठी राजन, शिवशंकर सिंह, मानवेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र पांडेय, विनोद दूबे, संदीप पांडेय, कमलेश मिश्र टुन्नू,गोविंद मिश्र, अशोक गौंड़,अंकुर भारती,वासुदेव तिवारी, शेषनाथ गौंड़ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता संग्राम की तपती भट्ठी में तपकर निकले जननायक शिब्बन लाल…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण जारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बृजमनगंज में भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विद्यार्थियों में नैतिक…
26 फरवरी राशिफल: गुरुवार का विस्तृत भविष्यफल 26 फरवरी के दिन गुरुवार है। यह दिन…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा)बलिया जनपद की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन…
26 फरवरी 2026 का पंचांग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज फाल्गुन मास के…