भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को मजबूती के साथ जनता में उठाऊंगा – सत्यम पांडेय

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक बने सत्यम ,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार के क्रिया कलापों से देश व प्रदेश की जनता परेशान हो गई है। इनके जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का कार्य करूँगा। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने अपने स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग की पीड़ा को यह सरकार नही समझ रही है।अब बिना कांग्रेस के आम जनता का भला नहीं होने वाला है। संगठन ने जिस आशा व विश्वास से हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करने का काम करूंगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व नें एक साधारण कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंप कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस में ही नौजवानों का सम्मान है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन व प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, प्रभारी शांतनु सिंह ने जो भार सौंपा है उस पर निश्चित ही सत्यम पांडेय खरा उतरेंगे। अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि कांग्रेस में ही नौजवानों का सम्मान है।स्वागत करने वालों में रामविलास तिवारी ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त, प्रेमलाल भारती, प्रेमचंद वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव चुन्नू,मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा,कार्तिकेय तिवारी,अशोक कुमार, वशिष्ठ मोदनवाल, मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र,वजीर अहमद,विराट यादव, हर्षित सिंह, सूफी सलीम, कार्तिकेय मिश्र,राकेश कुमार, जाबिर खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर और संभावित प्लेइंग 11

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…

22 minutes ago

US-Iran Relations: बढ़ते तनाव के बीच बातचीत को तैयार अमेरिका, ट्रंप-खामेनेई मुलाकात के संकेत

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। US-Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी नौसेना की…

23 minutes ago

बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा: BLA के कब्जे में 7 पाकिस्तानी सैनिक, 7 दिन का अल्टीमेटम

इस्लामाबाद/क्वेटा (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक…

29 minutes ago

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो का मौसम बना चर्चा का केंद्र

T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो के मौसम…

1 hour ago

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

2 hours ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

2 hours ago