छात्र छत्राओ को अंक पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत भलुअनी के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चकरा भार्गव मे स्कूल चलो अभियान तथा वर्ष 2024 -25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरण व प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भलुअनी के ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत वार्ड 8 गोविंद बल्लभ पंतनगर, के सभासद प्रतिनिधि व समाजसेवी मनोज तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे , भलुअनी ब्लॉक के भूतपूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख विनोद सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन पाठक, आर एस एस के जिला व्यवस्था प्रमुख विनोद मद्धेशिया, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,मृत्युंजय सर, एस एम सी अध्यक्ष रवींद्र पाठक, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रभूषण सिंह उर्फ चंदू सिंह ने की।
ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने संबोधन में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अभिभावकों से अधिक से अधिक विद्यालय में नामांकन कराने हेतु जोर दिया गया तथा प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय में भेजने हेतु प्रेरित किया गया और छात्रों को भी मन लगाकर अध्ययन करने के लिए कहा गया। छट्ठू यादव ने विद्यालय को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं में पुरस्कार वितरण किया गया। परीक्षाफल में कक्षा 5 में अनुज गुप्ता प्रथम,दीपांशु द्वितीय व साहिल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कक्षा 4 में अनामिका प्रथम,छेमा द्वितीय व खुशबू यादव को तीसरा स्थान,कक्षा 3 में आकांक्षा प्रथम,शाहिद द्वितीय व अनन्या तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 2 में अनुष्का प्रजापति प्रथम अनुष्का राजभर द्वितीय सौम्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कक्षा 1 में विक्रांत प्रथम आदित्य द्वितीय अनूप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कांदू ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अभिषेक पांडेय, संजीव गौतम,दीपिका तिवारी, कौशिल्या देवी,पूनम सिंह, श्याम सुंदर सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

12 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

13 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

13 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

13 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

14 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

14 hours ago